यूपी के 31 जिलों में बारिश का अलर्ट:3 जिलों में घने कोहरे की चेतावनी, हरदोई रहा सबसे ठंडा

Spread the love

यूपी में बारिश और ओले गिरने के बाद ठंड फिर लौट आई है। मौसम विभाग ने 31 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही 4 जिलों में शीत दिवस की चेतावनी दी है। प्रदेश के अधिकतर इलाकों में ठंडी पछुआ हवाओं के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। कई स्थानों पर तापमान सामान्य से नीचे चला गया है। लखनऊ के मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया- पिछले सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के गुजरने के बाद बर्फबारी वाले पहाड़ी क्षेत्रों से आ रही ठंडी और शुष्क उत्तर-पश्चिमी हवाओं ने ठंड बढ़ा दी है। पिछले 48 घंटों के दौरान तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। कई जगहों पर तापमान सामान्य से नीचे पहुंच गया है। 3 दिन बारिश का अलर्ट
पश्चिमी विक्षोभ के चलते 1 से 3 फरवरी के बीच बारिश होने की संभाना है। इस दौरान तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हो सकती है। वहीं वायुमंडलीय अस्थिरता बढ़ने के कारण कोहरे में कमी आने की संभावना है। हालांकि, 4 फरवरी से तापमान में एक बार फिर हल्की गिरावट आएगी। झोंकेदार हवा (गति 30-40 किमी/घंटा)
अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर कैसा रहा तापमान, जानिए