यूपी भीषण ठंड, बारिश और कोहरे की चपेट में हैं। मंगलवार को नोएडा, अलीगढ़, बागपत, जौनपुर समेत 10 शहर कोहरा छाया रहा। विजिबिलिटी 50 मीटर रह गई। बागपत में दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे पर कोहरे के चलते 15 गाड़ियां एक-दूसरे से टकरा गईं। हादसे में 20 लोग घायल हुए हैं। हादसा मंगलवार सुबह 8 बजे हुआ। मसूरी गांव के पास घने कोहरे के चलते 2 वाहन आपस में टकराए। इसके बाद पीछे से आ रहे अन्य वाहन भी एक-दूसरे से भिड़ते चले गए। कोहरे के चलते 20 से ज्यादा ट्रेन 8 से 10 देरी से चल रही हैं। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी से सर्द हवाएं चल रही हैं। इससे गलन बनी है और लोग ठिठुर रहे हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, 22 से 26 जनवरी तक प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश हो सकती है। यानी गणतंत्र दिवस पर मौसम खराब रहेगा। बारिश से तापमान में गिरावट आने की भी संभावना है। रविवार को बुलंदशहर प्रदेश का सबसे ठंडा जिला रहा, जहां न्यूनतम तापमान 6 डिग्री दर्ज किया गया। लखनऊ, बाराबंकी, हाथरस समेत 5 शहरों में बारिश हुई, जबकि अलीगढ़ और लखीमपुर खीरी में ओले भी गिरे। मौसम की तस्वीरें देखिए- अब शहरों का हाल जानिए क्यों पलटा मौसम, जानिए उत्तर-पश्चिम भारत में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ का असर अब उत्तर प्रदेश में भी साफ दिख रहा है। इसी वजह से प्रदेश के कई हिस्सों में बादलों की आवाजाही बढ़ गई है। हवा की दिशा में बदलाव आया है। पहले जहां पूर्वा हवाएं चल रही थीं, अब उनकी जगह पछुआ हवाएं ले रही हैं। इससे वातावरण में नमी बढ़ी है और कहीं-कहीं बारिश की स्थिति बन रही है। बारिश गेहूं-मसूर के लिए फायदेमंद
कृषि विशेषज्ञों के मुताबिक, यह बारिश गेहूं, मसूर और चना की फसल के लिए फायदेमंद है, लेकिन सरसों और आलू को नुकसान हो सकता है। किसानों को सलाह दी गई है कि वे मौसम की जानकारी पर नजर रखें और जरूरत पड़ने पर फसलों में दवा का छिड़काव करें, ताकि नुकसान से बचा जा सके। 4 दिनों तक कैसा रहेगा मौसम ——————– मौसम से जुड़ी हुई ये खबर भी पढ़ें- यूपी में बारिश हुई, ओले गिरे, जयपुर में आंधी:बिहार में कोहरे से विजिबिलिटी 50 मीटर; उत्तराखंड में टेंपरेचर माइनस 21°C रहा उत्तर प्रदेश के 5 शहरों में सोमवार सुबह बारिश हुई। अलीगढ़ और लखीमपुर में रविवार देर रात ओले गिरे। वहीं, जयपुर में सोमवार दोपहर बाद बादल छा गए और कुछ इलाकों में आंधी चली। मौसम विभाग ने 22 जनवरी को 6 जिलों में आंधी-बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। पढ़ें पूरी खबर
यूपी में 5 दिन बारिश का अलर्ट, भीषण कोहरा:बागपत में 15 गाड़ियां टकराईं, 20 घायल; बर्फीली हवाओं ने बढ़ी ठिठुरन
