यमुनानगर में प्लास्टिक के भंडार पर छापेमारी:120 किलो प्रतिबंधित कैरी बैग बरामद, नगर निगम ने 25 हजार का काटा चालान

Spread the love

यमुनानगर में हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड एवं नगर निगम यमुनानगर के अधिकारियों द्वारा आज गुरुवार को गांव तेजली में सिंगल यूज प्लास्टिक के एक स्टॉकिस्ट पर छापेमारी की गई। मैसर्ज दक्ष फर्बिक पर छापेमारी के दौरान लगभग 120 किलोग्राम प्रतिबंधित प्लास्टिक कैरी बैग बरामद किए गए। इस दौरान नियमों के अनुसार संबंधित स्टॉकिस्ट (भंडार) पर 25 हजार रुपए का चालान किया गया। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड यमुनानगर के क्षेत्रीय अधिकारी प्रदीप कुमार ने बताया कि प्लास्टिक का अत्यधिक प्रयोग पर्यावरण के साथ-साथ मानव सेहत के लिए भी गंभीर खतरा है। नगर निगम ने सेक्टर 17 में किया जागरूक उधर नगर निगम की टीम गुरुवार को सेक्टर 17, जगाधरी रोड समेत विभिन्न स्थानों पर दुकानदारों को प्रतिबंधित पॉलिथीन व सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल न करने के प्रति जागरूक किया गया। निगम की टीम ने दुकानदारों को बताया कि सिंगल यूज़ प्लास्टिक न केवल पर्यावरण के लिए घातक है। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड यमुनानगर के क्षेत्रीय अधिकारी प्रदीप कुमार ने बताया कि उनके पास सूचना आई थी कि तेजली रोड पर एक स्टॉकिस्ट के पास भारी मात्रा में प्रतिबंधित प्लास्टिक के कैरी बैग हैं। उसके लिए उन्होंने नगर निगम के साथ मिलकर टीम बनाई और मौके पर पहुंचे। चालान करके दी चेतावनी मौके पर उन्होंने दुकान में रखे सारे स्टॉक को जांचा, जिसमें उन्हें भारी मात्रा में प्रतिबंधित प्लास्टिक कैरी बैग मिले। मौके पर इनका वजन किया तो 120 किलोग्राम हुआ। इस दौरान स्टॉकिस्ट का मौके पर ही 25 हजार रुपए का चालान किया गया। साथ ही उसे आगे के लिए चेतावनी भी दी गई