बेगूसराय में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का सौ साल पूरा हो गया है। RSS एक ऐसी संस्था है जो पूरे दुनिया में रचनात्मक काम करती है, संस्कृति का कार्य करती है। देश में जब भी आपदा आती है तो संघ के स्वयंसेवक उसमें लगे रहे। राहुल गांधी जैसे लोगों को केवल सबको गाली देनी आती है। सात जन्म लगेगा राहुल गांधी को संघ का स्वयंसेवक बनने में। संघ के स्वयंसेवक राहुल गांधी जैसे लोग नहीं बन सकते हैं, जो भारत को गाली देते हैं। भारत के मान सम्मान के लिए ही पूरी दुनिया में RSS काम कर रहा है। 1971 में जब भारत और पाकिस्तान की लड़ाई हो रही थी तो सिविल पुलिस के साथ संघ के स्वंयसेवक उसमें लगे थे। कहीं बाढ़ हो, कहीं सुखार हो, वहां संघ का स्वयंसेवक दिखेगा। भूकंप सहित कोई आपदा हो संघ के स्वयंसेवक वहां रहते हैं, मानवता की सेवा करते हैं। देशवासियों और संघ को 100 वर्ष पूरा करने की शुभकामनाएं। अर्बन नक्सल की तरह व्यवहार करते हैं कांग्रेस नेता द्वारा आरएसएस को आतंकी संगठन बताए जाने पर गिरिराज सिंह ने कहा कि जिस पार्टी के नेता राहुल गांधी हों। जो अर्बन नक्सल की तरह व्यवहार करते हैं। स्वाभाविक है कि कांग्रेस के लोग भी इसी तरह की बात करेंगे। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी. चिदंबरम द्वारा 2008 के मुंबई आतंकी हमले के बाद अंतरराष्ट्रीय दबाव में पाकिस्तान पर जवाबी कार्रवाई नहीं पर भी गिरिराज सिंह ने तंज कसा। गिरिराज सिंह ने कहा कि पी. चिदंबरम साहब ने जो बयान दिया है वह बहुत लेट से दिया है, हजूर आते आते बहुत देर कर दी। उन्होंने कहा है कि भारत में मनमोहन सिंह की सरकार कमजोर सरकार थी, इच्छा शक्ति नहीं था। वह इच्छा शक्ति इसलिए नहीं था कि पाकिस्तान को कांग्रेस वोट का टूल मानता है। इसलिए शाहबानो केस में भी घुटने टेक दिए थे। समझ में नहीं आता है कि देश बड़ा है या पार्टी बड़ी है या वोट बड़ा है। अल्पमत की सरकार नहीं थी, लेकिन इच्छा शक्ति का अभाव था। आज जो पाकिस्तान के ऊपर कार्रवाई की गई है, आतंकी संगठन के ऊपर ऑपरेशन सिंदूर के साथ कार्रवाई किया गया, शायद उस समय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी होते तो इस समय ऑपरेशन सिंदूर करने की जरूरत नहीं पड़ती। भारत की पहचान सनातन से है आई लव मोहम्मद विवाद पर गिरिराज सिंह ने कहा कि भारत की पहचान सनातन से है, सनातन ही रहेगा। जिसको इच्छा हो वह अंग्रेजी में बोले, चाइनीज में बोले, उर्दू में बोले, पाकिस्तानी में बोले, जिस भाषा में बोलना है बोले, लेकिन सनातन के बगैर भारत की पहचान नहीं है। जो अभी आई लव मोहम्मद कह रहे हैं उनका डीएनए भी इसी सनातन से जुड़ा हुआ है।
‘राहुल को सात जन्म लगेंगे संघ का स्वंयसेवक बनने में’:गिरिराज सिंह बोले- सनातन से जुड़ा है आई लव मोहम्मद कहने वालों का डीएनए
