वानुआतु की कप्तान रेचल एंड्रयू ने टी20 में रचा इतिहास, हैट्रिक के साथ खेली नाबाद 85 रनों की पारी

Spread the love

27 वर्षीय एंड्रयू वानुआतु की सिर्फ दूसरी महिला खिलाड़ी बनीं, जिन्होंने टी20आई में हैट्रिक हासिल की। खास बात यह है कि वह इस फॉर्मेट में अर्धशतक और हैट्रिक का अनोखा डबल करने वाली भी दूसरी खिलाड़ी हैं। इससे पहले उनकी साथी खिलाड़ी सेलिना सोलमन ने इस साल फ्रांस के खिलाफ नाबाद 56 रन बनाए थे और 4 विकेट झटके थे।

फिजी में खेले जा रहे ईस्ट-एशिया पैसिफिक क्वालिफायर के पहले मुकाबले में वानुआतु ने एंड्रयू की बल्लेबाजी के दम पर 131 रन बनाए। जवाब में इंडोनेशिया ने मारिया कोरोज़ोन और देसी वुलंदरी की 55 रनों की साझेदारी से अच्छी शुरुआत की, लेकिन एंड्रयू (3/10) और नासिमाना नवाइका (3/27) की घातक गेंदबाजी ने मैच पलट दिया।

एंड्रयू को उनके ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। इस जीत के साथ वानुआतु ग्रुप-बी में दूसरे स्थान पर है, जबकि मेजबान फिजी शीर्ष पर काबिज है। उल्लेखनीय है कि फिजी में चल रहा यह आठ टीमों का टूर्नामेंट आईसीसी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप ग्लोबल क्वालिफायर का अंतिम स्थान तय करेगा।

————–