देहरादून में एंजेल की मौत से उठे सवाल, तो CM धामी से मिला यह भरोसा

Spread the love

त्रिपुरा के 21 वर्षीय छात्र एंजेल चकमा की देहरादून में हुई मौत ने गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. इस घटना के बाद पूर्वोत्तर भारत से आए छात्रों में भय और असुरक्षा की भावना बढ़ गई है. छात्रों का कहना है कि उन्हें नस्लीय टिप्पणियों और भेदभाव का सामना करना पड़ता है. एंजेल की मौत के बाद छात्र सड़कों पर उतरे और न्याय के साथ-साथ सख्त सुरक्षा कानून और विशेष हेल्पलाइन की मांग कर रहे हैं. सरकार और पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है, लेकिन छात्र ठोस कदम चाहते हैं.