PWL के लिए दिल्ली में ऑक्शन जारी है। ऑक्शन में नंबर वन खिलाड़ी ओलंपिक ब्रॉन्ज मेडलिस्ट अमन सहरावत को टाइगर मुंबई दंगल ने 51 लाख में खरीदा है। लंबे अंतराल के बाद एक बार फिर से प्रो रेसलिंग लीग इसी माह में शुरू होने जा रही है। वहीं अंतिम पंघाल को यूपी डोमीनेटर्स ने 52 लाख में खरीदा है। इसमें ओलंपिक मेडलिस्ट अमन सहरावत के साथ-साथ हरियाणा के बड़े बड़े रेसलर भाग लेंगे और अपना दम दिखाएंगे। आज दिल्ली में PWL के खिलाड़ियों की नीलामी हो रही है। जिसमें हरियाणा के कई बड़े दिग्गजों को शामिल किया गया है। ओलंपिक मेडलिस्ट अमन सहरावत से एक लाख अधिक की वैल्यू में अंतिम पंघाल को PWL में खरीदा गया है। अंतिम पंघाल दो बार की विश्व चैंपियन हैं और वह 53 केजी भार वर्ग की कुश्ती लड़ती हैं। अंतिम पंघाल हरियाणा के हांसी जिले की रहने वाली हैं। वहीं अमन सहरावत हरियाणा के झज्जर जिले के रहने वाले हैं। अमन सहरावत 57 केजी में कुश्ती लड़ते हैं। वहीं दोनों खिलाड़ी PWL ऑक्शन में A+ कैटेगरी में 18 लाख की बेस प्राइस के खिलाड़ी हैं। इस ऑक्शन में 6 फ्रेंचाइजी हिस्सा ले रही हैं और 5 वीं बार PWL के कुश्ती प्रतियोगिताएं 15 जनवरी से शुरू हो रही हैं। इस दौरान 250 से अधिक रेसलर्स की बोली लगेगी। लीग के पांचवें सीजन के लिए होने वाली इस नीलामी में पहलवानों को चार श्रेणियों ए प्लस (मार्की), ए, बी और सी में विभाजित किया गया है। ए प्लस श्रेणी के पहलवानों का आधार मूल्य 18 लाख रुपए श्रेणी का 12 लाख रुपए, बी श्रेणी का 8 लाख रुपए और सी श्रेणी का 3 लाख रुपए तय किया गया है। हरियाणा के दिग्गज पहलवान भी बनेंगे हिस्सा नीलामी पूल में देश-विदेश के शीर्ष पहलवान शामिल हैं, जिनमें ओलिंपिक पेरिस ओलिंपिक कांस्य पदक विजेता अमन सहरावत और भारत की सबसे कम उम्र की ओलंपियन व दो बार की विश्व चैंपियनशिप पदक विजेता अंतिम पंघाल भी शामिल हैं। ए श्रेणी में विश्व चैंपियनशिप रजत पदक विजेता और पूर्व राष्ट्रमंडल खेल चैंपियन दीपक पुनिया भी शामिल हैं। प्रत्येक टीम 9 से 12 खिलाड़ियों की होगी मुकाबले नौ भार वर्गों में खेले जाएंगे, जिनमें पांच पुरुष और चार महिला वर्ग शामिल हैं। प्रत्येक टीम को न्यूनतम नौ और अधिकतम 12 पहलवानों की टीम बनानी होगी, जिसमें पांच पुरुष और चार महिला पहलवान अनिवार्य होंगे। टीम में चार विदेशी पहलवान (दो पुरुष और दो महिला) शामिल करना भी आवश्यक होगा। प्रो रेसलिंग लीग 15 जनवरी से होगी शुरू इसके अलावा हर टीम में कम से कम एक सी श्रेणी का पहलवान होना अनिवार्य किया गया है, जिससे युवा प्रतिभाओं को अवसर मिल सके। प्रो रेसलिंग लीग 2026 का आयोजन 15 जनवरी से 1 फरवरी 2026 तक किया जाएगा, जिसमें देश और विदेश के शीर्ष पहलवानों के बीच रोमांचक मुकाबले देखने को मिलेंगे।
दिल्ली में PWL ऑक्शन, अंतिम पंघाल अमन से महंगी:यूपी ने अंतिम पंघाल और मुंबई ने ओलंपिक मेडलिस्ट अमन सहरावत को खरीदा, 15 जनवरी से होगी लीग शुरू
