भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक स्मिता श्रीवास्तव ने बताया कि एसीबी चौकी दौसा को परिवादी ने शिकायत दी उसका डी क्लास ठेकेदारी का लाइसेंस बनाने की एवज में अधिशासी अभियंता के नाम पर सहायक प्रशासनिक अधिकारी समुद्र सिंह बाबू 5 हजार रुपये एवं कम्प्यूटर ऑपरेटर हंसराज 2 हजार 500 रुपये की रिश्वत मांगी जा रही है। जिस पर एसीबी दौसा के उप अधीक्षक पुलिस नवल किशोर के नेतृत्व में रिश्वत मांग का गोपनीय सत्यापन करवाया गया तो सहायक प्रशासनिक अधिकारी समुन्द्र सिंह 1500 रूपये परिवादी से प्राप्त करते हुये 3500 रूपये अधिशाषी अभियंता को देने के लिये एवं कम्प्यूटर ऑपरेटर (प्राईवेट) हंसराज द्वारा 2500 रूपये रिश्वत की मांग की गई। उक्त मांग के अनुसरण में सहायक प्रशासनिक अधिकारी समुद्र सिंह द्वारा परिवादी से 3500 रुपये प्राप्त कर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी विष्णु कुमार सैनी को दे दिये एवं कम्प्यूटर ऑपरेटर हंसराज द्वारा 2500 रुपये रिश्वत लेते हुये पकडा है।
सार्वजनिक निर्माण विभाग का सहायक प्रशासनिक अधिकारी ,चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी और कम्प्यूटर ऑपरेटर छह हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार
