रायपुर : पर्स स्नेचिंग करने वाले तीन नाबालिग पकड़ाए

Spread the love

पुलि‍स ने बताया क‍ि, 10 सितंबर की शाम करीब 6:30 बजे गुढ़ियारी थाना क्षेत्र की जनता कॉलोनी में यह वारदात हुई थी। पीड़िता सविता राय पैदल घर जा रही थी, तभी एक्टिवा पर सवार तीन बदमाशों ने उसका पर्स छीन लिया। स्नेचिंग के दौरान वह नीचे गिर गई, जिससे उसके सिर और नाक में चोट लगी। पर्स में नगदी और कागजात थे। पीड़िता की शिकायत पर थाना गुढ़ियारी में अज्ञात आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।

एसएसपी के निर्देश पर एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और थाना गुढ़ियारी की संयुक्त टीम ने मामले की जांच शुरू की। टीम ने घटना स्थल का निरीक्षण किया, पीड़िता व आसपास के लोगों से पूछताछ की और सीसीटीवी फुटेज खंगाले। मुखबिर से मिली सूचना और वाहन की पहचान के आधार पर गुरुवार काे तीन नाबालिग बालकों को पकड़ा गया। पूछताछ में तीनों ने वारदात को अंजाम देने की बात कबूल की। उनके पास से पर्स, नगदी, दस्तावेज और एक्टिवा जब्त कर तीनों के विरूद्ध कार्रवाई किया गया।