पंजाबी एक्ट्रेस तानिया बोलीं-दिन स्टूडियो में, रात ICU में गुजारीं:एक घटना ने जिंदगी बदली; पिता को मोगा के क्लिनिक में गोली मारी थी

पंजाबी एक्ट्रेस तानिया बोलीं-दिन स्टूडियो में, रात ICU में गुजारीं:एक घटना ने जिंदगी बदली; पिता को मोगा के क्लिनिक में गोली मारी थी
Share Now

पंजाबी एक्ट्रेस तानिया कंबोज ने करीब 3 महीने पहले अपने पिता डॉ. अनिल जीत सिंह कंबोज पर हुए हमले का दर्द बयां किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर लिखा है कि इस घटना ने उनकी जिंदगी बदल दी। कई सुबह फिल्म स्टूडियो में तो रात आईसीयू में गुजरी हैं। इसके साथ ही उन्होंने लोगों को त्योहारों की शुभकामनाएं भी दीं। बता दें कि डॉ. कंबोज को इस साल 4 जुलाई को मोगा जिले के कोट इसे खां स्थित उनके क्लिनिक में घुसकर 2 बदमाशों ने गोली मारी थी। गोलियां डॉ. कंबोज के सीने और बांह में लगीं। मोगा के एसएसपी अजय गांधी ने बताया है कि पुलिस अभी भी अपराध के कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रही है। जांच अधिकारी के मुताबिक हमलावर घटना को अंजाम देने के बाद एक मोटरसाइकिल पर फरार हो गए थे। यह भी सामने आया है कि हमलावर घटना से पहले क्लिनिक के आसपास घूमते देखे गए थे। एक्ट्रेस तानिया ने शेयर की यह भावुक पोस्ट मरीज बनकर क्लिनिक में घुसे थे हमलावर
बता दें कि 4 जुलाई को दो युवक मरीज के रूप में डॉ. अनिल कंबोज के कोट खां स्थित क्लिनिक में दाखिल हुए थे। कुछ देर बातचीत के बाद उन्होंने अचानक रिवॉल्वर निकालकर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। लगभग 5 गोलियां चलाने के बाद दोनों हमलावर मौके से फरार हो गए। गंभीर रूप से घायल डॉ. कंबोज को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज शुरू हुआ। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया था, जिसमें हमलावर गोलियां चलाते दिख रहे हैं। दोनों आरोपियों के फोटो भी सीसीटीवी में कैद हुए थे, लेकिन पुलिस अब तक इनकी पहचान नहीं कर पाई है। साथ ही अब तक कोई आरोपी पकड़ा भी नहीं गया। वारदात के बाद एक फिल्म रिलीज, दूसरी 21 अक्टूबर को आ रही
जुलाई में वारदात होने के बाद तानिया की एक पंजाबी फिल्म रिलीज हो चुकी है। 22 अगस्त को रिलीज हुई फिल्म फफ्फे कुटणियां में वह एक्ट्रेस नीरू बाजवा के साथ मेन रोल में नजर आईं। वहीं, उनकी दूसरी फिल्म ‘गोडे गोडे चा-2’ 21 अक्टूबर को रिलीज होने वाली है। इसमें वह एमी विर्क के साथ मुख्य भूमिका में होंगी। ॰॰॰॰॰॰॰॰ ये खबरें भी पढ़ें… पंजाबी एक्ट्रेस के पिता को गोलियां मारने का CCTV:तानिया बोलीं-परिवार पर दुखद समय; मोगा में शूटर्स ने मारी गोलियां, धमकी भरी कॉल आई थी पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस तानिया इस वक्त गहरे सदमे में हैं। उनके पिता डॉ. अनिल जीत सिंह कंबोज पर शुक्रवार (4 जुलाई) दोपहर को उनके ही क्लिनिक में गोली गोली मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। पूरी खबर पढ़ें… पंजाब में गैंगस्टरों के निशाने पर सिंगर-एक्टर:10 को टारगेट कर चुके, सिद्धू मूसेवाला की हत्या की; अब एक्ट्रेस के पिता को गोली मारी पंजाब में एक्ट्रेस तानिया कंबोज के पिता डॉ. अनिल जीत सिंह पर 4 जुलाई को उनके ही क्लीनिक में गोलियां मारी गईं। यह पहला मामला नहीं है कि किसी पंजाबी सिंगर, एक्टर या उसके परिवार को टारगेट किया गया है। 2018 में सिंगर और एक्टर परमीश वर्मा पर भी हमला हुआ था। पूरी खबर पढ़ें…


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *