पुनीत अग्रवाल की जमानत पर अब 26 को होगी सुनवाई

Spread the love

इसी मामले के दो अन्य आरोपितों वीर अग्रवाल और विमल अग्रवाल की अग्रिम जमानत याचिका पर भी 26 जुनाई, शनिवार को सुनवाई होगी, क्योंकि इस मामले में भी एजेंसी ने अब तक केस डायरी पेश नहीं की है। पुनीत अग्रवाल को सीआईडी ने गत सोमवार को गिरफ्तार किया था।

पुनीत, वीर अग्रवाल और विमल अग्रवाल पर आरोप है कि इन्होंने राजवीर कंस्ट्रक्शन कंपनी के माध्यम से तेतुलिया मौजा के उस वनभूमि के लिए उमायुष कंपनी को तीन करोड़ 40 लाख रूपये भुगतान किया था। आरोपों के मुताबिक बोकारो के तेतुलिया में 100 एकड़ से ज्यादा वन भूमि को फर्जी दस्तावेज बनाकर बेच दिया गया। इसमें भू-माफिया, अंचल कर्मी और बोकारो स्टील प्लांट के अधिकारियों की मिली भगत है। यह वो जमीन है, जिसे बोकारो स्टील प्लांट के द्वारा वन विभाग को वापस लौटाया गया।

सीआईडी बोकारो के सेक्टर 12 थाना में दर्ज कांड संख्या 32/2024 को टेकओवर कर अपनी जांच शुरू कर चुकी है। इस मामले में ईडी भी जांच कर रही है।

————–