पुल निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों ने दिया धरना

Spread the love

धरना दे रहे ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से पुल निर्माण की मांग की जा रही है। लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। ग्रामीण रवि कुमार ने बताया कि पुल नहीं होने के कारण लोगों को जगदीशपुर जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। अगर किसी ग्रामीण की तबीयत खराब हो जाए तो उसे अस्पताल ले जाने में घंटों का समय लग जाता है।

धरने पर बैठे लोगों का कहना है कि इस पुल के बनने से तहसुर, सैदपुर और आसपास के कई गांवों के लोगों को सीधा फायदा होगा। आवाजाही सुगम होने से बच्चों की पढ़ाई, व्यापार और स्वास्थ्य सेवाओं में भी सुधार आएगा।हालांकि ग्रामीणों का आरोप है कि पिछले कई दिनों से आमरण अनशन पर बैठे रहने के बावजूद कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचे हैं। लोगों ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द ही प्रशासन ठोस कदम नहीं उठाया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।