Rishikesh Public Opinion Budget 2026 : उत्तराखंड सरकार की ओर से पेश किए गए बजट 2026-27 पर लगातार लोगों की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं. ऋषिकेश के विकास को लेकर इसमें कई घोषणाएं की गई हैं. सरकार का उद्देश्य ऋषिकेश को आधुनिक स्पिरिचुअल सिटी के रूप में विकसित करना है. बजट में सबसे खास घोषणा “ऋषिकेश गंगा कॉरिडोर प्रोजेक्ट” को लेकर की गई है. इसके लिए ₹10.00 करोड़ की धनराशि निर्धारित की गई है. लोकल 18 के साथ बातचीत में ऋषिकेश के डॉ. राजकुमार ने कहा कि सरकार पर्यटन को बढ़ावा दे, ये अच्छा है लेकिन ध्यान रखे कहीं ऋषिकेश अपनी मूल पहचान को न खो दे.
Public Opinion : ‘ये जरूरी, लेकिन…,’ बजट पर क्या बोल गया ऋषिकेश, गंगा कॉरिडोर को ₹10 करोड़, फिर भी क्यों सवाल, जानें
