हांसी में हाईटेंशन लाइन का विरोध:मुआवजा न मिलने पर किसानों ने काम रूकवाया, बोले-अभी तक नहीं मिला मुआवजा, चेतावनी दी

Spread the love

हरियाणा के हांसी के नजदीकी गांव डाटा में बुधवार को किसानों ने बिजली विभाग द्वारा बिछाई जा रही हाई टेंशन लाइन का कार्य रुकवा दिया। किसानों का आरोप है कि जिन खेतों से होकर यह लाइन गुजरनी है, उनका अब तक मुआवजा नहीं दिया गया है। इसके चलते उन्हें यह कदम उठाना पड़ा। बताया गया कि यह हाई टेंशन लाइन मसूदपुर बिजली घर से गैबीपुर बिजली घर तक जाएगी। वहीं, एक अन्य लाइन मसूदपुर से किन्नर नाडा गांव की ओर भी प्रस्तावित है। किसानों का कहना है कि विभाग ने बिना मुआवजा दिए ही उनके खेतों में पोल लगाने का कार्य शुरू कर दिया, जो स्वीकार्य नहीं है। किसानों ने हाईटेंशन को लेकर क्या कहा…