ब्लैक डायमंड कंपनी के खिलाफ ग्रामीणों ने किया आंदोलन

Spread the love

क्षेत्रवासियो के विरोध के बावजूद प्रशासन ने जंगल की जमीन का डायवर्सन कर दिया था l वहीं काम शुरू करने आज भूमिपूजन होना था लेकिन प्रभावित गांव के रहवासियो ने धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया जिससे कम्पनी के अधिकारी कार्यक्रम को निरस्त कर बैरंग लौट गये l
प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम डोकरबुड़ा , राबो , गतगांव, हर्राडीह के ग्रामीण ब्लैक डायमंड कंपनी के खिलाफ मौके पर अपना विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि ब्लैक डायमंड कंपनी के द्वारा उक्त भूमि पर आज भूमि पूजन किया जाना था जिसकी जानकारी ग्रामीणों को होने के बाद आज बैठक आहूत कर विरोध दर्ज करने की रणनीति तय थी और सुबह से ही समस्त ग्रामवासी महिलाएं पुरुष प्रस्तावित भूमि पर इकट्ठा होकर अपना विरोध दर्ज कर रहे थे । वहीं ग्रामीणों के विरोध की जानकारी पहले से प्राप्त होने की वजह से आज कंपनी के द्वारा भूमि पूजन टाल दिया गया औऱ कम्पनी के अधिकारियो को बैरंग लौटना पड़ा l