अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में हुआ कार्यक्रम

Spread the love

कार्यक्रम में जिला समाज कल्याण पदाधिकारी श्वेता भारती, विद्यालय की वार्डन, शिक्षक-शिक्षिकाएं, महिला पर्यवेक्षिकाएं, मैनेजर एवं बड़ी संख्या में बालिकाएं उपस्थित रहीं।

अपने संबोधन में जिला समाज कल्याण पदाधिकारी श्वेता भारती ने कहा कि “बालिकाएं समाज की आधारशिला हैं। वे घर की ही नहीं, देश के विकास की भी महत्वपूर्ण कड़ी हैं। आज बेटियां शिक्षा, विज्ञान, खेल और राजनीति सहित हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही हैं। उन्होंने आगे कहा कि हर बालिका को शिक्षा और सुरक्षा का समान अवसर मिलना चाहिए और बाल विवाह, भेदभाव और हिंसा जैसी सामाजिक बुराइयों को समाप्त करने के लिए सामूहिक प्रयास आवश्यक हैं।

कार्यक्रम के दौरान समूह परिचर्चा, रंगोली, निबंध, वाद-विवाद और स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विजेता बालिकाओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

इसके अलावा छात्राओं द्वारा योग, नृत्य, कराटे प्रदर्शन और ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ थीम पर विशेष सांस्कृतिक प्रस्तुति दी गई।

कार्यक्रम का संचालन विद्यालय की शिक्षिका की ओर से किया गया तथा धन्यवाद ज्ञापन भी उन्हीं के जरिये दिया गया। इस अवसर पर कुल 425 बालिकाओं और 40 पदाधिकारियों-कर्मचारियों ने भाग लिया।