गणतंत्र दिवस के मौके पर हरियाणा पुलिस के अधिकारियों-कर्मचारियों को राष्ट्रपति मेडल और उत्कृष्ट सेवा मेडल से नवाजा जाएगा। लिस्ट के अनुसार हरियाणा के एक अधिकारी को राष्ट्रपति पदक और 12 अन्य अधिकारियों को उत्कृष्ट सेवा पुरस्कार दिया जाएगा। गृह मंत्रालय के द्वारा जारी लिस्ट में हरियाणा पुलिस के डीआईजी राजेश दुग्गल को विशिष्ठ सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक से सम्मानित किया जाएगा। वहीं उत्कृष्ट सेवा पद के लिस्ट में रोहतक के आईजी सिमरदीप सिंह, सुनील कुमार पुलिस अधीक्षक, स्टेट क्राइम ब्रांच मुख्यालय मोगीनंद पंचकूला, सहायक पुलिस आयुक्त गुरुग्राम सुखबीर सिंह, निरीक्षक कंवर पाल हिसार, निरीक्षक नरेश कुमार पुलिस अकादमी मधुबन करनाल के नाम शामिल हैं। इन अधिकारियों के नाम भी शामिल इसके अलावा उप निरीक्षक सुरेंद्र सिंह स्पेशल टास्क फोर्स गुरुग्राम, उप निरीक्षक योगेश कुमार फरीदाबाद, सहायक उप निरीक्षक प्रदीप चौहान सुरक्षा शाखा कार्यालय, निरीक्षक गूगन राम भारतीय रिजर्व बटालियन (IRB) मानेसर, निरीक्षक राजीव आरटीसी भौंडसी( गुरुग्राम), महिला उप-निरीक्षक रेखा कैथल व सहायक उपनिरीक्षक गौरव शर्मा गुप्तचर कार्यालय चंडीगढ़ ( पंचकूला) हरियाणा शामिल हैं। वहीं बहादुरी पुरस्कार की लिस्ट में हरियाणा से कोई नाम शामिल नहीं है। DGP अजय सिंघल ने दी बधाई पदक प्राप्त करने वाले अधिकारियों और जवानों की इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर खुशी जाहिर करते हुए हरियाणा पुलिस महानिदेशक अजय सिंघल ने कहा कि हरियाणा पुलिस के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के अथक एवं निरंतर प्रयासों को राष्ट्रीय स्तर पर मिली पहचान समस्त पुलिस बल के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने कहा कि इस उपलब्धि से पुलिस पदक से अलंकृत होने वाले अधिकारियों के साथ-साथ राज्य पुलिस बल के अन्य अधिकारियों और जवानों का भी मनोबल बढे़गा। उन्होंने चयनित अधिकारियों तथा जवानों को बधाई देते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। सीएम गुरुग्राम व गर्वनर पंचकूला फहराएंगे तिरंगा वहीं सीएम नायब सैनी 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के अवसर पर गुरुग्राम में तिरंगा फहराएंगे। सरकार की ओर से इसको लेकर शेड्यूल जारी कर दिया गया है। सीएम के अलावा हरियाणा के गवर्नर असीम घोष पंचकूला में तिरंगा फहराएंगे। यहीं गवर्नर की ओर से एटहोम दिया जाएगा। इसके अलावा कैबिनेट मंत्री अनिल विज अंबाला के बजाय यमुनानगर में झंडा फहराएंगे। इस बार लिस्ट में विधायकों के साथ जिला परिषद के चेयरमैनों को भी जगह दी गई हैं। वहीं नए जिले हांसी में मनोहर लाल खट्टर जाएंगे। हालांकि लिस्ट में राव इंद्रजीत का नाम नहीं है।
हरियाणा पुलिस के DIG राजेश दुग्गल को राष्ट्रपति पदक:12 अन्य पुलिस अधिकारियों को उत्कृष्ट सेवा पुरस्कार, रोहतक IG का नाम भी शामिल
