राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने गंगा राम अस्पताल में शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि दी

Spread the love

प्रधानमंत्री ने अस्पताल में शिबू सोरेन के पुत्र और झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से भी मुलाकात कर शोक व्यक्त किया। बाद में प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म ‘एक्स पर पोस्ट में लिखा, “झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन जी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। दुख की इस घड़ी में उनके परिजनों से मिलकर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। उनका पूरा जीवन जनजातीय समाज के कल्याण के लिए समर्पित रहा, जिसके लिए वे सदैव याद किए जाएंगे।”

उल्लेखनीय है कि शिबू सोरेन का लंबी बीमारी के बाद आज सुबह 8.56 बजे दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में निधन हो गया। 81 वर्षीय सोरेन पिछले एक महीने से जीवन रक्षक प्रणाली पर थे।

————-