मंदसौर: पशुपतिनाथ लोक की तैयारियां अंतिम चरणो में, दीवारों पर दिखेगी पूरी कथा

preparations-for-the-pashupati
Spread the love

पेंटिंग्स में उदाजी वसिष्ठा के स्वप्न में प्रतिमा के दर्शन, बैलों द्वारा प्रतिमा को नीम के वृक्ष तक लाया जाना, प्रतिमा का नीम के वृक्ष के नीचे 21 वर्ष तक विश्राम और अंत में स्वामी प्रत्यक्षानंद जी द्वारा की गई प्रतिमा की स्थापना तक की सभी महत्वपूर्ण घटनाओं को अत्यंत प्रभावी और भावपूर्ण शैली में चित्रित किया जा रहा है। भोपाल के चित्रकार इसे तैयार कर रहे हैं।

पशुपतिनाथ लोक के निर्माण की तैयारियां अंतिम चरणों में है। जल्द ही लोक के सभी निर्माण कार्य पूर्ण हो जायेंगे जिसके बाद इसका लोकार्पण किया जायेंगा। विगत दिनों कलेक्टर अदिती गर्ग ने लोक के निर्माण कार्यो का निरीक्षण कर समीक्षा की थी।