प्रेमानंद महाराज ने दिए भक्तों को दर्शन, खुशी से झूमें भक्त, लगाये राधा नाम के जयकारें

Spread the love

दरअसल, प्रेमानंद महाराज की पदयात्रा बंद हो जाने के बाद वह अपने भक्तों को सिर्फ दो से 3 मिनट के लिए ही दर्शन दे रहे हैं। वह अपने आश्रम के बाहर आते हैं और अपने दर्शन देकर फिर आश्रम की ओर चले जाते हैं. लेकिन आज ऐसा नहीं हुआ। आज यानी 12 अक्टूबर को महाराज प्रातः काल को अपने आश्रम श्री हित राधा केली कुंज से बाहर तो आए। उसके बाद वो परिक्रमा मार्ग तक चले। परिक्रमा मार्ग में खड़े होकर भक्तों को अपनी पदयात्रा का एक छोटा सा रूप दिखाया जो की काफी समय से बंद था। यह नराजा देख भक्त बहुत ही ज्यादा खुश हुए।

प्रेमानंद महाराज ने आज अपने आश्रम के चारों तरफ परिक्रमा लगाई। फिर आश्रम के चारों तरफ खड़े भक्तों को अपने दर्शन दिए। जैसे ही प्रेमानंद महाराज अपने आश्रम से बाहर आने लगे सभी ने राधा नाम के जयकारे लगाए. और संपूर्ण स्थान राधा नाम के जयकारों से गूंज उठा। रविवार प्रेमानंद महाराज की इस महीने पदयात्रा से भक्त काफी ज्यादा खुश हुए हैं। भक्तों को उम्मीद है कि जल्द ही प्रेमानंद महाराज अपने पुराने समय पर पदयात्रा को प्रारंभ करेंगे।