हरियाणा CM की आज से प्री बजट मीटिंग शुरू:उद्योगपतियों से चर्चा करेंगे; इस बार देरी होने के आसार, मार्च के लास्ट में पेश होगा बजट

Spread the love

हरियाणा सरकार मार्च में प्रस्तावित बजट सत्र को लेकर अभी से तैयारियों में जुट गई है। सीएम नायब सैनी भी आज से प्री बजट मीटिंग शुरू करने जा रहे हैं। फर्स्ट फेज में सीएम सैनी उद्योगपतियों से चर्चा करेंगे। इसके बाद वे सोनीपत और फिर गुरुग्राम में भी उद्योगपतियों से बजट को लेकर राय लेंगे। इन सभी से राय लेने के बाद बजट तैयार किया जाएगा। यही नहीं, किसानों के अलावा अन्य वर्गों के साथ भी सीएम बजट को लेकर चर्चा करेंगे। बजट से पूर्व सीएम, विधायकों, सांसदों के साथ भी मीटिंग करेंगे। सूत्रों का कहना है कि हरियाणा का बजट मार्च के अंत तक पेश हो सकता है। सीएम नायब सैनी बतौर गृह मंत्री 2026-27 का बजट पेश करेंगे। अपने दूसरे टर्म के कार्यकाल का सीएम सैनी का ये दूसरा बजट होगा। इस बार बढ़ेगी बजट की राशि बजट में 2025-26 के लिए 2,05,017.29 करोड़ रुपए के व्यय का प्रस्ताव रखा गया था, जो पिछले वित्तीय वर्ष (2024-25) के संशोधित अनुमानों से 13.7% अधिक था। हरियाणा को आगामी आर्थिक, तकनीकी और पर्यावरणीय चुनौतियों के लिए तैयार करने के लिए एक नया “भविष्य विभाग” स्थापित का का ऐलान किया गया था। लाडो लक्ष्मी योजना के लिए 5,000 करोड़ रुपए आवंटित किए थे। जिसका उद्देश्य महिलाओं को प्रतिमाह 2,100 रुपए दिए जा रहे हैं। हालांकि इस बार बजट 2.15 लाख करोड़ होने का अनुमान है। प्रगतिशील किसानों के साथ भी मंथन सूत्रों की मानें तो कि सीएम की प्रगतिशील किसानों के साथ भी मीटिंग हो सकती है। किसान बजट में क्या नया चाहते हैं, किस तरह की योजनाओं को बदला जाना चाहिए। पुरानी योजनाएं कितनी कारगर रही और भविष्य में किस तरह की नई योजनाएं शुरू की जाए, जिससे किसानों की आय में और बढ़ोतरी हो सके। विधायकों के साथ भी होगी बैठक सीएम सभी विधायकों के साथ भी बैठक करेंगे, इनमें न केवल सत्ताधारी भाजपा के विधायक शामिल होंगे, बल्कि विपक्षी दलों के विधायकों के साथ भी मीटिंग करेंगे। इसमें कांग्रेस और INLD के अलावा निर्दलीय विधायकों के साथ भी सीएम बजट को लेकर चर्चा करेंगे। पूर्व सीएम और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्‌टर भी अपने कार्यकाल में विपक्षी और सत्ता पक्ष के विधायकों के साथ मीटिंगें करते रहे हैं।