प्रयागराज: सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार युवक की मौत

Spread the love

सहायक पुलिस आयुक्तल बारा कुन्जलता ने साेमवार काे बताया कि मध्यप्रदेश के जनेह थाना क्षेत्र के बरांए गांव निवासी आशीष (26) पुत्र रमेश प्रयागराज के शंकरगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत रानीगंज गांव में रहकर प्राइवेट काम करता था। बीती रात वह मोटरसाइकिल से कहीं गया था। वापस कमरे पर लौटते समय अकौढ़िया राेड पर पानी से गड्ढे में अचानक मोटरसाइकिल चली गई और अनियंत्रित होकर गिर गई। हादसे में आशीष की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर परिवार को खबर दी। हादसे की खबर मिलते ही परिजन आ गए। मामले में परिवार से तहरीर लेकर मुकदमा दर्ज कर पुलिस विधिक कार्रवाई कर रही है।