साइकिल सवार युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने शव कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की।
अपर पुलिस उपायुक्त गंगानगर पुष्कर वर्मा ने सोमवार काे बताया कि भदोही जनपद के औराई थाना क्षेत्र के बढ़ौना गांव निवासी आलोक दुबे (26) बीती देर रात रविवार काे प्रयागराज से अपनी मोटर साइकिल से घर वापस जा रहा था। हंडिया थाना क्षेत्र के भेलसी गांव के समीप हाइवे पर किसी वाहन की टक्कर लगने से बाइक सवार आलोक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने शव की पहचान करते हुए परिवारीजनाें काे घटना की जानकारी दी। हादसे की खबर मिलते ही परिजन भी आ गए। शव काे पाेस्टमार्टम भेजते हुए परिवार से मिली तहरीर के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
