प्रयागराज: फंदे से लटका मिला युवक का शव
प्रयागराज, 16 मार्च (हि.स.)। धूमनगंज थाना क्षेत्र में रविवार को एक युवक का शव फंदे पर लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की।
पुलिस उपायुक्त नगर अभिषेक भारती ने बताया कि धूमनगंज के झलवा तिराहा निवासी दिलीप कुमार(30) पुत्र सैकूलाल का शव आज कमरे में फांसी के फंदे पर लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने शव कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। फिर भी मृत्यु का स्पष्ट कारण जानने के लिए पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
—————