शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती मामले में प्रशासन माफी मांगने को तैयार हो गया है। सूत्रों के मुताबिक, प्रशासन अब शंकराचार्य जी को सम्मान माघी पूर्णिमा स्नान कराने का प्रयास कर रहा है। कुछ बड़े अधिकारी मध्यस्थता करने में लगे हैं। इसको लेकर शंकराचार्य की दो शर्त हैं। पहली जिम्मेदार माफी मांगे और दूसरी शर्त चारों शंकराचार्य का प्रोटोकॉल स्नान के लिए लागू किया जाए। सूत्र बताते हैं कि शासन के कुछ अधिकारी बनारस शंकराचार्य जी को लेकर प्रयागराज जाएंगे। लगभग में बातचीत फाइनल हो चुकी है। जल्दी ही ऐलान होगा। शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के मीडिया प्रभारी ने बताया की शंकराचार्य के अचानक माघ मेला छोड़ने के बात प्रशासन को उम्मीद नहीं थी उनको उम्मीद थी की पूर्णिमा के स्नान तक मना लेंगे लेकिन अचानक आने के बाद लखनऊ से दो बड़े अधिकारी महाराज जी से संपर्क किए और पूर्णिमा पर ससम्मान स्नान की बात कही जिसके बाद महाराज जी ने दो शर्त रखी है। खबर अपडेट हो रही है…
शंकराचार्य से माफी मांगेगा प्रयागराज प्रशासन:अविमुक्तेश्वरानंद ने 2 शर्तें रखीं; लखनऊ के अधिकारी संगम स्नान कराएंगे
