उन्होंने यह भी कहा कि संविधान में बदलाव होना चाहिए ताकि जो नेता पद पर रहते हुए जेल जाएं, उन्हें इस्तीफा देना ही पड़े। प्रशांत किशोर ने केंद्र सरकार की इस पहल को सही दिशा में उठाया गया कदम बताया। तेजस्वी यादव के उस बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए, जिसमें उन्होंने राजद को लाठी और लैपटॉप वाली पार्टी कहा था, किशोर ने कटाक्ष किया कि यह स्वीकारोक्ति है कि राजद की पहचान कभी लूट, हत्या और अपहरण से जुड़ी रही है।
नीतीश सरकार द्वारा बाढ़ पीड़ितों को सात हजार रुपये की राहत देने पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि पिछले दो दशकों में बाढ़ की समस्या का कोई स्थायी समाधान नहीं हुआ है और जल संसाधन विभाग अब भ्रष्टाचार का अड्डा बन चुका है। उन्होंने बिहार की बाढ़ की स्थायी समस्या के समाधान के लिए ‘वॉटर ग्रिड’ की आवश्यकता बताई और कहा कि जन सुराज की सरकार बनने पर उत्तर बिहार की बाढ़ लाने वाली नदियों के पानी को दक्षिण और मध्य बिहार के सूखा प्रभावित इलाकों तक पहुंचाने के लिए एकीकृत जल प्रबंधन प्रणाली लागू की जाएगी।
