प्रदीप भंडारी ने कहा कि कर्नाटक से लेकर बिहार और जम्मू-कश्मीर तक कांग्रेस केवल स्वयं से ही संघर्ष कर रही है।
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने कहा कि ये सभी तथ्य दर्शाते हैं कि आज कांग्रेस मुक्त भारत बनाने के लिए कांग्रेस के अपने ही कार्यकर्ता सक्रिय हैं। कांग्रेस के कार्यकर्ता मानते हैं कि गांधी-वाड्रा परिवार के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी की राजनीतिक जमानत हमेशा जब्त होती रही है और आगे भी होती रहेगी। यह स्पष्ट प्रमाण है कि कांग्रेस केवल अपनी ही लड़ाई में व्यस्त है। कई लोग भ्रष्टाचार की लड़ाई में लगे हैं, कहीं प्रवक्ता ढूंढने की लड़ाई में हैं और कई टिकट चोरी की लड़ाई में व्यस्त हैं। जनता कांग्रेस शासनकाल में चाहे वह कर्नाटक हो या अन्य कोई राज्य, से त्रस्त रही है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा था कि कांग्रेस मुक्त भारत बनाने की दिशा में उनके ही कार्यकर्ता सक्रिय हैं। भंडारी ने कहा कि आज कांग्रेस के कार्यकर्ता गांधी-वाड्रा परिवार के खिलाफ खुलकर खड़े हो गए हैं। यह भी प्रमाण है कि आज कांग्रेस पार्टी एक पॉलिटिकल फ्रेंचाइजी बन चुकी है, जिसमें कांग्रेस के कार्यकर्ताओं का गांधी-वाड्रा परिवार के नेतृत्व पर कोई विश्वास नहीं है।
