इस अवसर पर अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और आम लोगों ने जिले को कुपोषण मुक्त बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि बिना सामाजिक सहभागिता के राष्ट्रीय पोषण अभियान का लक्ष्य पूरा नहीं किया जा सकता। हर नागरिक की जिम्मेदारी है कि वह परिवार और समाज में पोषण संबंधी जागरूकता फैलाए और बच्चों एवं महिलाओं को संतुलित भोजन उपलब्ध कराने में सहयोग करे।
समापन अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम के तहत छह माह के बच्चे का अन्नप्राशन सीडीपीओ शिवम सिंह ने कराकर अभियान को नई दिशा दी। महिला पर्यवेक्षिकाओं ने भी विभिन्न आंगनबाड़ी केन्द्रों पर जाकर बच्चों का अन्नप्राशन कराया। साथ ही माताओं को पूरक आहार और पौष्टिक भोजन के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
