गुरुग्राम में प्रदूषण हालात फिर गंभीर, सुबह AQI 417 रहा:GRAP-4 के नियम लागू; बुजुर्गों को सांस लेने में दिक्कत, अभी बिगड़ेंगे हालात

Spread the love

गुरुग्राम में बढ़ते प्रदूषण ने एक बार फिर खतरनाक स्तर छू लिया है। रविवार सुबह 9 बजे सेक्टर-51 मॉनिटरिंग सेंटर पर एयर क्वालिटी इंडेक्स यानि AQI 417 दर्ज किया गया, जो ‘गंभीर’ श्रेणी में आता है। यह स्तर स्वास्थ्य के लिए बेहद हानिकारक है, खासकर बच्चों, बुजुर्गों और सांस के रोगियों को सावधान रहना होगा। शनिवार को ही कमीशन फॉर एयर क्वालिटी मैनेजमेंट (CAQM) ने गुरुग्राम समेत पूरे दिल्ली-एनसीआर में ग्रेप (Graded Response Action Plan) के चरण-4 के सख्त नियम लागू कर दिए। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) और कमीशन फॉर एयर क्वालिटी मैनेजमेंट (CAQM) के अनुसार गुरुग्राम में प्रदूषण के मुख्य कारणों में वाहनों का धुआं, निर्माण कार्य, औद्योगिक, खुले में कचरा जलाना और मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियां शामिल हैं। डीसी ने अधिकारियों को दिए निर्देश वहीं जिला उपायुक्त अजय कुमार ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि प्रदूषण कम करने के उपायों को पूरी सख्ती से लागू किया जाए। इसमें निर्माण एवं तोड़फोड़ कार्यों पर पूर्ण प्रतिबंध, बीएस-IV डीजल वाहनों पर रोक, ट्रकों की एंट्री पर नियंत्रण के निर्देश दिए हैं। मॉनिटरिंग को लेकर सख्ती बरतने को कहा साथ ही स्कूलों में हाइब्रिड मोड, कार्यालयों के टाइमिंग में बदलाव, एंटी-स्मॉग गन और पानी का छिड़काव, औद्योगिक इकाइयों की सख्त मॉनिटरिंग और ऑनलाइन उत्सर्जन सिस्टम की जांच करने को कहा है। डीसी ने कहा कि सभी विभाग समन्वित तरीके से काम करें और उल्लंघन करने वालों पर चालान लगाएं। नागरिकों से अपील की गई है कि वे बाहर निकलने से बचें, मास्क पहनें, वाहनों का कम इस्तेमाल करें और नियमों का पालन करें। अभी और बिगड़ सकती है स्थिति विशेषज्ञों का कहना है कि यदि मौसम नहीं सुधरा तो AQI और खराब हो सकता है। यह स्थिति दिल्ली-एनसीआर में सर्दियों के दौरान बार-बार देखी जा रही है, जिससे स्वास्थ्य और पर्यावरण पर गहरा असर पड़ रहा है। प्रशासन ने चेतावनी दी है कि नियम न मानने पर कड़ी कार्रवाई होगी। फोटो में देखिए गुरुग्राम में बढ़ते प्रदूषण के हालात…………..