चलती ट्रेन में सिपाही की वर्दी फाड़ी, नेमप्लेट नोची; VIDEO:जनरल टिकट लेकर स्लीपर में चढ़े दो युवक, फिरोजाबाद में पूछते ही मारने लगे

Spread the love

फिरोजाबाद में चलती ट्रेन में दो युवकों ने जीआरपी के सिपाही की वर्दी फाड़ दी। उसकी नेमप्लेट नोचकर गाली-गलौज करने लगे। दोनों युवक पूर्वा एक्सप्रेस (12303) में जनरल टिकट लेकर स्लीपर कोच में यात्रा कर रहे थे। सिपाही ने दोनों को जनरल कोच में जाने के लिए कहा। इस पर युवक भड़क गए। सिपाही पर गुस्साए युवकों ने उसकी कॉलर पकड़कर घसीट ली। इस दौरान दूसरे सिपाही ने बीच-बचाव किया तो युवक उससे भी अभद्रता करने लगे। घटना सोमवार रात की है, जिसका वीडियो मंगलवार को सामने आया है। जीआरपी ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। सिपाही के साथ मारपीट की 3 तस्वीरें… अब पूरा मामला पढ़िए… जीआरपी के सिपाही मनोज कुमार और इमरान मलिक कानपुर सेंट्रल से नई दिल्ली जा रही पूर्वा एक्सप्रेस में ड्यूटी पर थे। चेकिंग के दौरान, उन्हें जनरल कोच से सटे स्लीपर एस-1 में सामान्य टिकट पर यात्रा कर रहे युवकों द्वारा असुविधा पैदा करने की शिकायत मिली। टीटीई की शिकायत पर दोनों सिपाही स्लीपर कोच में पहुंचे। जनरल टिकट वालों को अपने कोच में जाने के लिए कहने लगे। इसी बीच मुजफ्फरनगर के नाजीपुरा के रहने वाले गुलबहार और चंदौली के बसारीपुर निवासी संजय यादव ने सिपाहियों के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। गुलबहार और संजय ने विरोध करने पर सिपाही मनोज के साथ मारपीट की। उनकी नेमप्लेट भी तोड़ दी। इस दौरान मामला बढ़ता देख जब दूसरे सिपाही इमरान ने बीच-बचाव किया तो दोनों उससे भी गाली-गलौज और धक्का मुक्की करने लगे। साथी सिपाही ने दोनों युवकों के मारपीट करने का वीडियो भी बना लिया। सिपाहियों ने अपने साथ हुई अभद्रता की सूचना तुरंत टूंडला जीआरपी थाने को दी। ट्रेन के रुकते ही मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया। उन्हें कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। जीआरपी ने मंगलवार को इस बात की जानकारी दी। टूंडला के जीआरपी थाना प्रभारी मोनू आर्य ने बताया कि दोनों आरोपियों ने ड्यूटी पर तैनात स्कॉर्ट कर्मियों के काम में बाधा डाली। गलत कोच में यात्रा करने से मना करने पर उनके साथ अभद्रता की। दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। ——————– यह खबर भी पढ़ें.. CM योगी की मां को अपशब्द कहने वाला मौलाना गिरफ्तार, बिहार के विधायक बोले- यूपी STF मेरे सामने ले गई, लगा किडेनैपिंग हुई यूपी के CM योगी आदित्यनाथ की मां के खिलाफ भड़काऊ बयान देने वाले मौलाना अब्दुल सालिम चतुर्वेदी को STF ने गिरफ्तार किया है। मौलाना बिहार में अररिया के जोकीहाट का रहने वाला है। यूपी STF ने उसे वहीं से दबोचा है। बिहार में अमौर सीट से AIMIM विधायक अख्तरुल ईमान ने सोमवार को मौलाना की गिरफ्तारी की पुष्टि की। पढ़ें पूरी खबर…