मैनपुरी में एक तेज रफ्तार कार ने पुलिस की बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक पर पीछे बैठा सिपाही उछलकर 20 मीटर दूर गिरा। घटना में सिपाही समेत तीन लोग घायल हो गए। इसका सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। रविवार को दो पक्षों में गाली-गलौज के बाद मारपीट हुई थी। पुलिस इसकी सूचना पर पहुंची थी। हमलावरों से बचने के प्रयास में शिकायतकर्ता ने अपनी कार तेज रफ्तार में भगाई। तभी रविवार को ये घटना हो गई। मामला भोगांव थाना क्षेत्र का है। हमलावर से बचने के लिए भगाई कार रतनपुर किरकिच गांव निवासी नमन शाक्य अपने साथी छोटू चौहान के साथ ताल वाले पेट्रोल पंप पर मौजूद थे। तभी पंकज, चंद्रप्रकाश, अजय और भानू अपने साथियों के साथ वहां पहुंचे। पुरानी चुनावी रंजिश और एक दिन पहले हुए विवाद को लेकर दोनों पक्षों में गाली-गलौज के बाद मारपीट शुरू हो गई। सूचना मिलने पर कोबरा पुलिस टीम मौके पर पहुंची। सिपाही जतिन कुमार बाइक चला रहे थे। उनके पीछे सिपाही विनीत बैठे थे। इसी दौरान हमलावरों से बचने के प्रयास में नमन शाक्य ने अपनी कार तेज रफ्तार में भगाई। घबराहट में कार बेकाबू हो गई और सीधे पुलिस की बाइक को टक्कर मार दी। सिपाही के अलावा मां बेटी भी घायल प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया- टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक समेत सिपाही जतिन कुमार हवा में उछलकर 20 मीटर दूर जा गिरे, जबकि पीछे बैठे विनीत बाल-बाल बच गए। टक्कर के बाद कार अनियंत्रित होकर जीटी रोड किनारे स्थित ‘साधना बॉक्स उद्योग’ में जा घुसी। दुकान में मौजूद साधना देवी और उनकी बेटी प्रिया भी घायल हो गईं। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें कार 100 की स्पीड में टक्कर मारते हुए दिख रही है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने नमन शाक्य और छोटू चौहान को हिरासत में ले लिया है। वहीं मारपीट में शामिल आरोपियों की दो बाइक भी बरामद की गई है। पुलिस मामले की जांच कर फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है। …….. ये खबर भी पढ़ें… मैनपुरी में देवर ने भाभी को मार डाला, लूडो खेलते समय चिकोटी काटी, धमकी दी तो गला दबाया मैनपुरी में चचेरे देवर ने भाभी की हत्या कर दी। देवर-भाभी साथ बैठकर लूडो खेल रहे थे। इसी दौरान देवर ने भाभी को चिकोटी काट ली। इस पर भाभी ने विरोध किया और पति को बताने की धमकी दी। गुस्से में देवर ने भाभी का गला दबा दिया। इसके बाद देवर भाभी के मोबाइल का सिम निकालकर भाग गया। पति ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कराया था। वारदात 10 मार्च की है। पुलिस सिम की लोकेशन ट्रेस करते हुए देवर तक पहुंच गई। सोमवार (23 मार्च) तो पुलिस ने देवर को गिरफ्तार कर लिया। मामला कुर्रा थाना क्षेत्र का है। पढ़ें पूरी खबर…
कार की टक्कर से 20 फीट हवा में उछला सिपाही:100 की स्पीड में दुकान में घुसी, मैनपुरी में झगड़े की सूचना पर पहुंची थी पुलिस
