अवैध रेत परिवहन पर पूंजीपथरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नौ ट्रैक्टरों को किया जब्त

Spread the love

जानकारी के अनुसार रेत के अवैध परिवहन की सूचनाओं को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी निरीक्षक राकेश मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सरायपाली बाजार चौक पर चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान नौ ट्रैक्टर बिना रॉयल्टी रेत का परिवहन करते पकड़े गए। वाहन चालकों द्वारा रियलिटी आदि को लेकर संतोषजनक जवाब नहीं देने पर सभी पर धारा 106(1) बीएनएसएस के तहत कार्रवाई की गई है और सूचना खनिज विभाग को भी दी गई है।

थाना प्रभारी राकेश मिश्रा ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में अवैध शराब, कबाड़ और बहुमूल्य खनिजों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और ऐसी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

पकड़े गए ट्रैक्टर और चालक

ट्रैक्टर महेन्द्रा सीजी 13 एक्‍स 7801 – चालक धनेश्वर निषाद (गुरदा, थाना खरसिया), ट्रैक्टर महेन्द्रा सीजी 13 एएस 8723 – चालक तरुण कुमार डनसेना, ट्रैक्टर मैक्सी सीजी 13 एटी 0954 – चालक लेखराम राठिया, ट्रैक्टर महेन्द्रा (बिना नंबर) – चालक लाल कुमार पटेल (बरभौना, थाना छाल), ट्रैक्टर महेन्द्रा सीजी 13 एएम 9156 – चालक पवन कुमार राठिया (कुकरीचोरी, थाना छाल), ट्रैक्टर महेन्द्रा सीजी 11 डीए 5182 – चालक दिलेश्वर डनसेना, ट्रैक्टर महेन्द्रा सीजी 13 बीसी 8169 – चालक भीमा डनसेना, ट्रैक्टर सोनालीका (बिना नंबर) – चालक शेखरचंद डनसेना, ट्रैक्टर महेन्द्रा सीजी 13 बीडी 2509 – चालक धनंजय डनसेना (बरभौना, थाना छाल) शाम‍िल हैं।

इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक राकेश मिश्रा, सहायक उप निरीक्षक जयराम सिदार, आरक्षक अभिषेक द्विवेदी, आदिकांत प्रधान, विक्रम कुजूर एवं अन्य हमराह स्टाफ शामिल रहे।