फरीदाबाद पुलिस ने 26 जनवरी को लेकर NIT-3 स्थित होटल रॉयल्स पैराडाइज के अंदर रात के समय छापेमारी की। पुलिस ने अंदर शराब पी रहे 7 से 8 लोगों को गिरफ्तार किया है। हालांकि होटल के अंदर रेव पार्टी होने की बात कही जा रही थी। पुलिस की रेड के दौरान वहां से कुछ युवतियों को भी बैग लेकर तेजी से निकलते हुए नजर आई। लेकिन पुलिस रेव पार्टी होने की बात से इनकार किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।एसजीएम नगर थाना प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि 26 जनवरी को लेकर पुलिस की तरफ स होटलों की रूटीन चैकिंग की जा रही है। इस के तहत पुलिस रात के समय गश्त कर रही थी। पुलिस रात के करीब 10 बजे के करीब एनआईटी 3 में बने होटल रॉयल्स पैराडाइज पहुंची। जहां पर जाकर चैक किया गया तो देखा गया कि कुछ लोग शराब पी रहे है। पुलिस सभी को पकड़ कर अपने साथ चौकी ले आई। जहां पर सभी को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने मौके से शराब की बोतलें भी बरामद की है। सभी जमानत पर छोड़े गए पुलिस ने रात के समय जिन लोगों को शराब पीने के आरोप मे गिरफ्तार किया गया वो लोग रात को ही अपनी जमानत कराकर चले गए। वो लोग कौन थे और क्या करते है। इसके बारे में पुलिस ने कोई जानकारी सांझा नही की है। होटल के अंदर रेव पार्टी होने की आंशका जताई जा रही है। क्योंकि पुलिस की छापेमारी के दौरान होटल से बैग लेकर कई युवतियां वहां ने निकल कर टैक्सियों में बैठकर चली गई। उनमें से एक युवती ने बताया कि होटल के अंदर कई लड़कियां थी। वो तो यहां किसी के जन्मदिन में शामिल होने के लिए आई थी। युवती ने बताया कि वह नोएड़ा की रहने वाली है। हांलाकि पुलिस ने रेव पार्टी से इनकार किया है। पुलिस का कहना है कि जिन लड़कियों की बात कही जा रही है वो कोई और है। मौके से जो शराब पीते हुए उनको मिले वो उनको चोकी लेकर आ गए।पुलिस ने होटल में घुसकर शटर बंद कर दिए और काफी देर बाद शटर खोलकर बाहर आए। शटर बंद होने के बाद केवल पुलिस कर्मचारी ही होटल के अंदर मौजूद रहे। पुलिस का कहना है कि पुलिस ने इस दौरान मौके पर मिले लोगों से पूछताछ की।
फरीदाबाद में होटल में पुलिस की छापेमारी:शराब पीते 7 लोग गिरफ्तार; पुलिस टीम ने रेव पार्टी होने से किया इनकार
