थाना प्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि एंटी क्राइम चेकिंग अभियान को लेकर पुलिस वाहनों की जांच की। इसी क्रम में इस मार्ग से गुजर रहे चार कोल वाहनों को भी रोका गया और उनसे कागजात की मांग की गई। लेकिन जरूरी कागजात नहीं दिखाने पर चारों कोल वाहनों को जब्त कर लिया गया।
वहीं थाना प्रभारी ने कहा कि सुरक्षित यात्रा को लेकर लोग आवश्यक कागजात लेकर चलें और हेलमेट का प्रयोग जरूर करें।
