सेवानिवृत्त होने वाले गोपाल सिंह हारमे आरक्षक के पद पर 1992 में भर्ती होकर समय-समय पर पदोन्नत हुए, वर्तमान में सहायक उप निरीक्षक पद पर कार्यरत थे। इनके पूरे सेवाकाल के दौरान पुलिस विभाग के द्वारा समय-समय पर इन्हें पुरुस्कृत भी किया गया। पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा के द्वारा सॉल, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सेवानिवृत होने वाले अधिकारी को सम्मानित किया गया । इस मौके पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक माहेश्वर नाग के साथ रक्षित निरीक्षक अभिजीत भदौरिया सहित जिला बस्तर के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
जगदलपुर:सेवानिवृत हुए पुलिस अधिकारी को बस्तर एसपी सहित पुलिस परिवार ने दी विदाई
