फिराेजाबाद : पांच घंटे चले अभियान में  77 अभियुक्त गिरफ्तार

Spread the love

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित ने रविवार काे बताया कि बीती रात शनिवार की रात 12 बजे से रविवार भाेर पहर पांच बजे तक अभियान चलाया गया है। अभियान में थाना उत्तर, थाना लाइन पार, पचखाेर, नगला सिंघी से एक-एक, थाना दक्षिण और शिकाेहाबाद थाना से 10-10, थाना रामगढ़, थाना नारखी, फरिहा, मटसेना और मक्खनपुर थाना से चार-चार, अभियुक्त पकड़े गए हैं। इनके अलावा थाना खैरगढ़ से पांच, थाना जसराना से छह, रसूलपुर थाना, नसीरपुर, खंगर थाना से तीन-तीन, थाना टूंडला, माेहम्मदपुर से दाे-दाे अभियुक्ताें काे गिरफ्तार किया गया है। इन सभी काे न्यायालय के समक्ष पेश कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

———-