गृह मंत्रालय के अनुसार रक्षा मंत्री के साथ गृह राज्य मंत्री, सीएपीएफ और सीपीओ के प्रमुख, सेवानिवृत्त डीजी और अन्य अधिकारी शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित करेंगे। रक्षा मंत्री कार्यक्रम के दौरान शहीदों की वीरता को याद करेंगे और पुलिस बलों के सामने आने वाली चुनौतियों पर अपने विचार साझा करेंगे। कार्यक्रम का समापन हॉट स्प्रिंग्स के शहीदों की स्मृति वेदी पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया जाएगा। यहां पर 22 से 30 अक्टूबर तक कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इनमें शहीदों के परिवारों की यात्रा, पुलिस बैंड प्रदर्शन, मोटरसाइकिल रैली, “रन फॉर मार्टियर्स”, रक्तदान शिविर, निबंध और पेंटिंग प्रतियोगिताएं शामिल हैं। इन कार्यक्रमों का उद्देश्य पुलिस बलों के साहस, बलिदान और सेवाओं को याद करना है।
उल्लेखनीय है कि हर साल 21 अक्तूबर को पुलिस स्मृति दिवस उन दस बहादुर पुलिसकर्मियों की याद में मनाया जाता है, जिन्होंने 1959 में लद्दाख के हॉट स्प्रिंग्स में चीन की घात लगाकर की गई हमले में शहादत दी थी।
