पलवल में पुलिस ने मुठभेड़ के बाद पकड़ा इनामी बदमाश:पैर में लगी गोली, पुलिस पर हमला समेत कई केसों में था फरार

Spread the love

पलवल जिले में पुलिस पर जानलेवा हमला करने सहित आठ संगीन मामलों में वांछित पांच हजार के इनामी बदमाश रहिश को गिरफ्तार कर लिया गया है। एवीटी स्टाफ हथीन की टीम ने उटावड़ थाना क्षेत्र में मुठभेड़ के बाद उसे दबोचा। आरोपी ने पुलिस टीम पर गोली भी चलाई, जिसमें एक ईएसआई की जान बुलेटप्रूफ जैकेट की वजह से बची। उटावड़ थाना प्रभारी रेणू शेखावत ने बताया कि एवीटी स्टाफ प्रभारी दीपक गुलिया ने अपनी तहरीर में बताया कि उनकी टीम कोट गांव में तैनात थी। उन्हें मुखबिर से सूचना मिली कि कोट गांव का रहने वाला रहिश राजस्थान के काबंकाबास गांव में छिपा हुआ है। बता दे कि रहिश आठ गंभीर मामलों में वांछित था। पहले राजस्थान पहुंची पुलिस टीम बता दे कि सूचना मिलने पर एवीटी टीम प्रभारी दीपक गुलिया ने एक टीम गठित की, जिसमें एसआई यासीर, हकिमुद्दीन, मुनफैद, तेजेंद्र, रोहित और गाड़ी चालक देवीदयाल शामिल थे। टीम काबंकाबास, राजस्थान पहुंची, लेकिन पता चला कि आरोपी रहिश उनके पहुंचने से पहले ही कोट गांव लौट गया था। भागने की फिराक में था आरोपी टीम जब वापस कोट पहुंची, तो मुखबिर ने बताया कि रहिश कोट-उटावड़ गांव में बालाजी भट्‌टा से पहले छोटी मस्जिद के पीछे बनी एक दुकान पर बैठा है। वह हथियार लेकर किसी दूसरे प्रदेश भागने की फिराक में था। इंचार्ज दीपक गुलिया के नेतृत्व में टीम बुलेटप्रूफ जैकेट पहनकर मौके पर पहुंची। मुठभेड़ में किया गिरफ्तार पुलिस ने गाड़ी की लाइट से आरोपी को देखा और उसे चारों तरफ से घेर लिया। खुद को घिरा देखकर आरोपी रहिश ने हाथ में लिए हथियार से पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से गोली चला दी। हालांकि, पुलिस ने उसे मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पैर में लगी गोली उटावड़ थाना पुलिस ने एवीटी स्टाफ प्रभारी दीपक गुलिया की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ पुलिस टीम पर हत्या के प्रयास सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। बता दे कि पुलिस की ओर से की गई फायरिंग में एक गोली आरोपी के पैर में लगी और वह जमीन पर गिर पड़ा। जिसके बाद पुलिस टीम ने आरोपी को मौके पर ही दबोच लिया। बरामद अवैध हथियार को कब्जे में ले लिया।