सोनीपत पुलिस ने जींद के रहने वाले व्यक्ति काे एक लाख रुपये चोरी में पकड़ा

Spread the love

एक लाख रुपये चोरी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए युवक की पहचान जींद

जिले के गांव भगता खेड़ा निवासी राहुल उर्फ सचिन के रूप में हुई। पुलिस ने वारदात में

प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी बरामद की है। शुक्रवार को आरोपित कोर्ट में किया गया, जहां

से एक दिन के रिमांड पर लिया गया है।

मामला 5 अगस्त का है, जब मुंडलाना निवासी सुनील कुमार अपने

बीमार मामा गंगाविशन के इलाज के लिए एक लाख रुपये लेकर गोहाना के अभिषेक हॉस्पिटल पहुंचे।

इलाज के बाद वे हुड्डा न्यूट्रिशन पर अपने दोस्त से मिलने गए और कार डिवाइडर के पास

खड़ी कर दी। देर रात करीब ढाई बजे कुत्तों के भौंकने की आवाज सुनकर सुनील और उनका दोस्त

नीचे आए तो पाया कि कार की ड्राइवर साइड का शीशा टूटा हुआ है और हैंडरेस्ट में रखे

रुपये गायब हैं। शिकायत मिलने के बाद थाना सिटी गोहाना की जांच टीम के सहायक

उप निरीक्षक राधेश्याम ने जांच शुरू की। तकनीकी और गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने

आरोपी को दबोच लिया। पूछताछ में उसने चोरी की वारदात कबूल की और बताया कि उसने यह रकम

अपनी बीमार मां के इलाज के लिए चुराई थी। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।