सिरसा में बदमाशों के पीछे लगी पुलिस की गाड़ी भिड़ी:रोड़ी में एक दबोचा, नशा केस में थे भगौड़े, CCTV वायरल

Spread the love

सिरसा जिले में बदमाशों के पीछे लगी पुलिस की गाड़ी अचानक बदमाशों की गाड़ी से टकरा गई। इसका एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें पुलिस की गाड़ी बदमाशों का पीछा करती हुई नजर आ रही है। टक्कर लगते ही बदमाशों की गाड़ी बंद हो गई और भागने लगे। हालांकि पुलिस ने बदमाशों को जाने नहीं दिया और मौके पर ही पकड़ लिया। हादसे का पता चलते ही आसपास के लोग एकजुट हो गए और भीड़ जुट गई। पुलिस बदमाशों को लेकर वहां से रवाना हो गई। आरोपी नशा संबंधित केस में भगौड़े थे जानकारी के अनुसार, घटना रोड़ी क्षेत्र में मत्तड़ रोड की बताई जा रही है। आरोपी नशा संबंधित केस में भगौड़े थे। नारकोटिक्स एवं रोड़ी पुलिस उनको पकड़ने के लिए पीछे लगी थी। मगर आरोपी पुलिस से बचकर भाग रहे थे। इस बीच रोड़ी में पहुंचने पर मेन रोड पर वाहन अधिक थे, तो गाड़ी भगाने को जगह नहीं मिली। ऐसे में पुलिस की बदमाशों की गाड़ी से पीछे से टक्कर हो गई। हादसे में किसी को चोट नहीं लगी। यह मामला करीब 10 से 15 दिन पहले का बताया जा रहा है। इसका एक सीसीटीवी वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि इस बारे में रोड़ी पुलिस से बात की तो ऐसा कुछ होने से मना कर दिया है। पुलिस भगोड़ों को पकड़ने का चला रही अभियान सिरसा और डबवाली पुलिस पिछले कुछ दिनों से भगोड़ों को पकड़ने और नशा तस्करों पर अंकुश लगाने का अभियान चल रही है। हर रोज दो से तीन तस्कर व भगौड़े गिरफ्तार किया जा रहे हैं, ताकि क्राइम पर रोक लग सके। इसका असर भी देखने को मिला है।