सूचना मिलते ही थाना प्रभारी राजेश रंजन ने वरीय अधिकारियों को इसकी जानकारी दी। एसपी के निर्देशानुसार पर डीएसपी इक्कुड डुंगडुग के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी टीम का गठन किया गया। निर्देशानुसार गठित टीम ने कार्रवाई करते हुए सिदपहाड़ी मोड़ के समीप छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने चार अपराधियों को मौके से धर दबोचने में सफल रही। हालांकि एक अपराधी अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा।
तलाशी के दौरान गिरफ्तार अपराधियों के पास से एक लोडेड देशी कट्टा, एक जिंदा कारतूस, चार मोबाइल फोन और सफेद रंग की स्कॉर्पियो गाड़ी बरामद हुई। पूछताछ में अपराधियों ने खुलासा किया कि वे सड़क पर गुजरने वाले मालवाहक वाहनों से हथियार के बल पर पैसे की उगाही करने की योजना बना रहे थे। पुलिस ने समय पर कार्रवाई कर इस आपराधिक साजिश को विफल कर दिया। गिरफ्तार अपराधियों की पहचान जामा थाना क्षेत्र के पंचकटिया गांव निवासी चंद्रशेखर मुर्मू, मसलिया थाना क्षेत्र के सिदपहाड़ी गांव निवासी राहुल मंडल, बलराम मंडल और कठलिया गांव निवासी हरिनारायण मंडल के रूप में हुई।
थाना प्रभारी राजेश रंजन ने बताया कि अपराध की योजना बना रहे चार अपराधियों को पुलिस देशी कट्टा और कारतूस सहित धर दबोचने में सफल रही। पुलिस एक अन्य फरार आरोपित को जल्द गिरफ्तार करने में सफल होगी। उन्होंने बताया कि अपराधियों के आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है।
