पीएम बोले- केरल में भाजपा सरकार की नींव पड़ गई:जैसा 1987 में अहमदाबाद के बाद गुजरात जीता, वैसे ही तिरुवनंपुरम से केरल जीतेंगे

Spread the love

पीएम मोदी ने शुक्रवार को तिरुवनंतपुरम में कहा, आज मुझे यहां एक नई ऊर्जा दिख रही है। मुझे यहां नई उम्मीद दिख रही है। आपका जोश यह विश्वास दिलाता है कि अब केरल में बदलाव होकर रहेगा। यहां लेफ्टिस्ट इको सिस्टम को मेरी बात गले नहीं उतरेगी। लेकिन मैं आपको मजबूती के साथ तर्क और तथ्य के साथ बताउंगा। 1987 के पहले गुजरात में बीजेपी एक हाशिए की पार्टी थी। अखबार में दो लाइन नहीं छपती थीं। 1987 में पहली बार अहमदाबाद में नगर निगम में जीत हासिल की, वैसे ही आज आपने तिरुवनंपुरम में हासिल की। यहां से केरल में भाजपा की नींव पड़ गई है। पिछले साल 9 दिसंबर को तिरुवनंतपुरम नगर निगम के 101 वार्डों का रिजल्ट आया था। भाजपा ने 50 वार्डों पर जीत दर्ज की थी। यहां पिछले 45 साल से वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (LDF) का कब्जा था। LDF ने 29 और कांग्रेस गठबंधन (UDF) ने 19 वार्ड जीते थे। केरल के इतिहास में भाजपा ने पहला मेयर बनाया। तिरुवनंतपुरम कांग्रेस सांसद शशि थरूर का गढ़ है। केरल: इकलौता राज्य जहां लेफ्ट सत्ता में केरल देश का इकलौता राज्य है, जहां अभी भी लेफ्ट सत्ता में है। यहां सत्ता बदलने की परंपरा रही है, लेकिन 2021 में वाम मोर्चा (LDF) ने इस ट्रेंड को तोड़ते हुए लगातार दूसरी बार सरकार बनाई। कांग्रेस गठबंधन की कोशिश इस बार एंटी इनकम्बेंसी को कैश करानी की रहेगी। वहीं, BJP अब तक केरल में एक भी विधानसभा सीट नहीं जीत पाई है। पिछले लोकसभा चुनाव में यहां उसने त्रिशूर लोकसभा सीट जीती थी। इसके अलावा दिसंबर 2025 में भी BJP ने पहली बार त्रिवेंद्रम (तिरुवनंतपुरम) नगर निगम का चुनाव जीता। मोदी के केरल और तमिलनाडु राज्य दौरे की पल-पल की जानकारी जानने के लिए नीचे के ब्लॉग से गुजर जाएं…