दिल्ली के भारत मंडपम में इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 का गुरुवार को चौथा दिन है। आज के सत्र में PM नरेंद्र मोदी ने कहा- डिजिटल कंटेंट पर ऑथेंटिसिटी लेबल होना चाहिए ताकि असली और एआई-जनरेटेड कंटेंट में फर्क पता चल सके। साथ ही, बच्चों की सुरक्षा के लिए एआई स्पेस को चाइल्ड सेफ बनाना जरूरी है।
इससे पहले गूगल के CEO सुंदर पिचाई ने कहा- AI को सबके लिए उपयोगी बनाने के लिए हमें साहसिक कदम उठाने होंगे, क्योंकि यह अरबों लोगों की जिंदगियों को बेहतर बना सकता है।
समिट को आज कई ग्लोबल लीडर्स संबोधित कर रहे हैं। यह समिट 20 फरवरी तक चलेगी। इसमें आज 110 से ज्यादा देश, 20 से ज्यादा देशों के प्रमुख, 30 अंतरराष्ट्रीय संगठन और 500+ दुनिया के AI लीडर शामिल हुए हैं। समिट में करीब 100 CEOs और फाउंडर्स, 150 अकादमिक और रिसर्चर, 400 CTOs, VPs, 100+ सरकारी प्रतिनिधि मौजूद हैं।
