PM मोदी ने संत निरंजन दास के पैर छुए:जालंधर के डेरा बल्लां में बोले- मेरा रिश्ता संत रविदास की जन्मभूमि काशी से; आदमपुर एयरपोर्ट का नाम बदला

Spread the love

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविदासिया समाज के जालंधर स्थित सबसे बड़े धार्मिक स्थल डेरा सचखंड बल्लां पहुंच गए हैं। यहां वह डेरे के संत निरंजन दास जी से 10 मिनट बंद कमरे में मुलाकात करेंगे। इस दौरान वह पंगत में बैठकर लंगर छकेंगे। PM मोदी ने संत निरंजन दास के पैर छूकर श्रद्धालुओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा- मेरा रिश्ता संत रविदास जी की जन्मभूमि काशी से है। मैं पंजाब दी धरती नूं नमन करदा हां (मैं पंजाब की धरती को नमन करता हूं)। वहीं, कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डेरे के प्रबंधक ने कहा कि हम PM के आने से बहुत खुश हैं। पहली बार कोई प्रधानमंत्री हमारे बीच आया। PM दिल्ली से आदमपुर एयरपोर्ट पहुंचे, जहां उन्होंने पहले आदमपुर एयरपोर्ट का नाम बदलकर श्री गुरू रविदास महाराज जी एयरपोर्ट, आदमपुर रखने का उद्घाटन किया। इसके बाद लुधियाना के हलवारा स्थित इंटरनेशनल एयरपोर्ट का वर्चुअल उद्घाटन किया। PM मोदी के दौरे के PHOTOS… PM मोदी के दौरे के पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…