गाजा में शांति प्रयासों पर मोदी ने की ट्रंप की सराहना

Spread the love

प्रधानमंत्री ने आज सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपने पोस्ट में कहा, “गाजा में शांति प्रयासों में निर्णायक प्रगति के लिए हम राष्ट्रपति ट्रंप के नेतृत्व का स्वागत करते हैं। बंधकों की रिहाई के संकेत एक महत्वपूर्ण कदम हैं। भारत स्थायी और न्यायसंगत शांति की दिशा में सभी प्रयासों का दृढ़ता से समर्थन करता रहेगा।”

प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत इस क्षेत्र में दीर्घकालिक और न्यायसंगत शांति स्थापित करने के लिए सभी सकारात्मक पहलों का समर्थन करने के लिए प्रतिबद्ध है।