राष्ट्रपति सचिवालय ने दोनों नेताओं की मुलाकात की तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की। इसके अलावा आज उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने भी उनसे मुलाकात में उन्हें दीपावली की शुभकामनाएं दी।
राष्ट्रपति से आज पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद परिवार सहित मिले और दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने भी उनसे मुलाकात की।
दीपावली का त्यौहार आज देशभर में धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने आज सुबह आईएनएस विक्रांत में नौसैनिकों के साथ दीपावली मनाई।
