प्रधानमंत्री ने शुक्रवार को सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा, “नागालैंड के राज्यपाल थिरु ला. गणेशन जी के निधन से व्यथित हूं। उन्हें एक समर्पित राष्ट्रवादी के रूप में याद किया जाएगा, जिन्होंने अपना जीवन सेवा और राष्ट्र निर्माण के लिए समर्पित कर दिया। उन्होंने तमिलनाडु में भाजपा को मजबूत करने के लिए अथक प्रयास किए। उन्हें तमिल संस्कृति से भी गहरा लगाव था। मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और प्रशंसकों के साथ हैं।”
उल्लेखनीय है कि नागालैंड के 19वें राज्यपाल थिरु ला. गणेशन का आज सुबह चेन्नई के अपोलो अस्पताल में निधन हो गया। वे लगभग एक सप्ताह से अस्पताल में भर्ती थे। उनकी उम्र 80 वर्ष बताई गई है।
थिरु ला. गणेशन, जो 16 फरवरी 1945 को थंजावुर (तमिलनाडु) में जन्मे थे, ने 20 फरवरी 2023 से नागालैंड में राज्यपाल के रूप में कार्य किया। इससे पहले वे मणिपुर के राज्यपाल (2021–2023) और अतिरिक्त जिम्मेदारी के रूप में पश्चिम बंगाल के राज्यपाल (जुलाई–नवम्बर 2022) भी रह चुके थे। भाजपा के वरिष्ठ नेता और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्राचरक रहे उन्होंने तमिलनाडु भाजपा अध्यक्ष के रूप में (2006–2009) भी कार्य किया था।
