कुरुक्षेत्र सड़क हादसे में बाइक सवार प्लंबर की मौत:पिकअप ने गलत साइड आकर मारी टक्कर; काम जा रहा था

Spread the love

हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले में ढांड रोड पर देर शाम पिकअप गाड़ी की टक्कर लगने से बाइक सवार प्लंबर की मौत हो गई। प्लंबर बाइक लेकर किसी काम से दूसरे गांव में जा रहा था। हादसे के बाद आरोपी ड्राइवर अपनी गाड़ी लेकर फरार हो गया। एक्सीडेंट के बाद जानकार ने उसे अस्पताल तक पहुंचाया। मृतक की पहचान 24 साल के राहुल निवासी खादी कॉलोनी मिर्जापुर के रूप में हुई। राहुल शादीशुदा था। होली पर राहुल का साला दीपक घर आया हुआ था। कमोदा गांव के प्रसोतम ने परिवार को राहुल के एक्सीडेंट की सूचना दी थी। परिवार LNJP अस्पताल पहुंचा तो राहुल दम तोड़ चुका था। साले की बाइक लेकर गया था बलबीर सिंह निवासी मिर्जापुर ने बताया कि उसका बेटा राहुल अपने 5 भाई-बहनों में सबसे छोटा था। राहुल अपने साले दीपक की बाइक लेकर किसी काम से कमोदा जा रहा था। शाम करीब 5:30 बजे उन्हें सूचना मिली कि राहुल का एक्सीडेंट हो गया है और राहुल LNJP अस्पताल में भर्ती है। पिकअप ने मारी टक्कर वह सूचना मिलते ही परिवार के साथ तुरंत अस्पताल पहुंचा। यहां चोटें लगने के कारण डॉक्टरों ने उसके बेटे को मृत घोषित कर दिया। राहुल को अस्पताल पहुंचाने वाले प्रसोतम ने उसे बताया कि संतरे से लोड पिकअप गाड़ी (HR65A9382) ने तेज स्पीड से गलत साइड में जाकर राहुल की बाइक को सीधी टक्कर मारी। आरोपी मौके से फरार टक्कर से राहुल सड़क पर गिर पड़ा और बेहोश हो गया। उसकी बाइक पूरी तरह टूट-फूट गई। उसने राहगीरों की मदद से राहुल को तुरंत LNJP अस्पताल पहुंचाया। आरोपी ड्राइवर नीचे तो उतरा, लेकिन भीड़ इकट्ठी होते देख फरार हो गया। पुलिस ने गाड़ी नंबर के आधार पर थाना केयूके में केस दर्ज कर लिया। पुलिस आज राहुल के शव का पोस्टमॉर्टम करवाएगी।