दो दिवसीय आवासीय हॉकी प्रतियोगिता में जिले के खिलाड़ी लेंगे भाग

players-from-the-district-left-for-rajgir-for-the
Spread the love

इस टीम में ओबैदुर रहमान,मो.अदुल्लाह,स्वरित कुमार, प्रीतम कुमार, प्रिंस कुमार ,अंशु कुमार, अजय कुमार, मो हमजा, गोलू कुमार,अभिषेक कुमार,अंकुश कुमार, अमन कुमार,अमित कुमार ,आशीष कुमार ,मंसूर आलम, आदर्श कुमार, प्रियांशु कुमार, गौरव कुमार और टीम 14 में हिब्जुर रहमान ,विशाल कुमार, शिवनन्दन कुमार,मो रशीद,अनु कुमार ,राज कुमार, राहुल कुमार, प्रिंस कुमार (गोल कीपर), ऋषि कुमार ,बदल कुमार, अमर कुमार,आदित्य कुमार, सूरज कुमार, प्रिंस कुमार,अनुज कश्यप ,प्रेम कुमार, दिव्यांशु ठाकुर ,रोशन कुमार राजगीर में चल रहे दो दिवसीय आवासीय हॉकी प्रतियोगिता जो दिनांक 7,8 दिसंबर से बालक वर्ग से अंडर 14,19 होने वाला है और 9,10, दिसंबर से बालक अंडर 17 होने वाला है।

जिला पदाधिकारी दीपेश कुमार के आदेश पर जिला में हॉकी खिलाड़ी के प्रेक्टिस हेतु पटेल मैदान उपलब्ध करवाए । जिला पदाधिकारी ने राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता में भाग लेने वाले बच्चों के उज्वल भविष्य की कामना करते हुए बहुत बहुत शुभकामनाएं दिए।जिला खेल पदाधिकारी वैभव कुमार के मार्गदर्शन मेंऔर अथक प्रयास से एसजीएफआई में सहरसा जिला में हॉकी खेल को पुनः जुड़वाए, जिससे जिले के हॉकी के प्लेयर उत्साहित वो जोश में है और बहुत खुश हैं ।

जिला खेल पदाधिकारी ने खिलाड़ियों को बहुत बहुत बधाई एवम शुभकामनाएं दी और भविष्य में सहरसा के हॉकी खिलाड़ियों को और भी सुविधा उपलब्ध करवाने की बात कही। उन्होंने सहरसा के सभी खिलाड़ी को अच्छा प्रदर्शन कर जिले का नाम राैशन करने की बात कही। मनोहर उच्च विद्यालय के पूर्व प्रधानाचार्य एवं हॉकी एसोसिएशन ऑफ के जिलाध्यक्ष सुनील कुमार झा ने बच्चों को सही तरीके से खेलने की सलाह दिए और आगे आगे अच्छा खेलने हेतु प्रोत्साहित किए।