Why Pineapple Burns Tongue: अनानास एक रसीला और मीठा फल है. लेकिन, अक्सर इसे खाते समय जीभ और तालू में ऐसी झनझनाहट महसूस होती है जैसे जीभ छिल गई हो या उस पर छोटी सुइयां चुभ रही हों. यह कोई बीमारी या इंफेक्शन नहीं, बल्कि एक दिलचस्प जैविक प्रक्रिया है. असल में, जब आप अनानास को खा रहे होते हैं, तो वह फल भी आपके मुंह के ऊतकों पर अपना असर दिखा रहा होता है. डॉ. राजकुमार के अनुसार, इसके पीछे ‘ब्रोमेलिन’ नाम का एक खास एंजाइम और फल की एसिडिक प्रकृति जिम्मेदार है. आइए विस्तार से समझते हैं कि आखिर अनानास आपकी जीभ के साथ क्या करता है और इस जलन से कैसे बचा जा सकता है.
Pineapple Fruit: अनानास खाते ही जीभ में क्यों होती है जलन? जानिए इसके पीछे की वजह और बचने के तरीके
